Yash Raj Films made a big effort to help the daily wage laborers

Yash Raj Films made a big effort to help the daily wage laborers


कोरोना महामारी के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं जबकि लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। इतना ही नही, कोरोना महामारी के चलते पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। कोरोना की कारण देश में चल रहे लॉकडाउन के चलते सबसे बड़ी मार दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ती दिख रही है, क्योंकि उनकी आमदनी का जरिया ठप्प हो चूका है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सरकार के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे आगे आये है ।

सीधा बैंक खाते में भेजा जायेगा पैसा
अजय देवगन और शाहरुख़ के बाद अब यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड के उन दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है जिनकी लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी छिन गई है। यश चोपड़ा फाउंडेशन सीधे उन लोगों के बैंक खाते में पैसा डालेगी जिनको इस समय आर्थिक सहायता की जरूरत है। उनकी मदद के दायरे में कारपेंटर, स्पॉट बॉय जैसे तमाम लोग शामिल हैं जिनको इस समय तत्काल सहायता चाहिए।


दि‍हाड़ी मजदूरों को दिए 115 करोड़
यशराज फाउंडेशन कई चरणों में बॉलीवुड में काम करने वाले दि‍हाड़ी मजदूरों पर 1।5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बॉलीवुड के और भी ऐसे सितारे हैं जिन्होंने आगे आकर दिहाड़ी मजदूरों के लिए मदद का ऐलान किया है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, हर किसी ने इस मुश्किल घड़ी में इस वर्ग का खासा ध्यान रखा है। एकता कपूर ने तो अपनी एक साल की सेलरी तक लेने से इनकार कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल