Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen


  • देश में जगह जगह पुलिस पर होने वाले हमले की निंदा की
मुंबई, 15 अप्रैल (एजेंसी)। नेशनल अवार्ड विजेता आयुष्मान खुराना ने इस मुश्किल घड़ी में भारत के विभिन्न शहरों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को बेहद दुखद बताया है, उनको इससे बड़ा अघात पहुंचा है । ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है ।

उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि देश भर में हो रहे पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमले बहुत निंदनीय हैं। पुलिस बल हमें, हमारे परिवारों और हमारे दोस्तों को सुरक्षित रखने के लिए रोज अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और मैं उन पर इस तरह के हमलों की निंदा करता हूं।
भारत के कई हिस्सों में पुलिस के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं  विशेष रूप से, पटियाला में एक पुलिस वाले का हाथ काट दिया गया था, जबकि लोगों को उनके घरों से बाहर निकलने से रोकने के लिए भोपाल, कटक और अहमदाबाद में पुलिसकर्मियों पर भीड़ के हमले पिछले कुछ दिनों में सामने आए हैं। आयुष्मान ने सभी भारतीयों से आग्रह किया कि वे उस कड़ी मेहनत की सराहना करें जो हमारे पुलिस बल कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips