The person who killed the founder of Bangladesh was hanged

The person who killed the founder of Bangladesh was hanged

  • 12 अप्रैल को शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के दोषी को फाँसी दी गयी
  • रहमान की हत्या के लिए 12 सैन्य अधिकारीयों में से से 5 को फाँसी दी जा चुकी है
ढाका, 13 अप्रैल (एजेंसी)। बांग्लादेश के संस्थापक व जनक माने जाने वाले शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के दोषी को 45 साल बाद फांसी दी गयी । बता दे कि आज से तक़रीबन 45 साल पहले बांग्लादेश में सैन्य तख्तापलट के दौरान रहमान की हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में एक पूर्व सैन्य अधिकारी को 12 अप्रैल को फांसी दे दी गई। जेल के उपमहानिरीक्षक मोहम्मद तौहिदुल इस्लाम ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना के बर्खासत कैप्टन अब्दुल माजिद को ढाका सेंट्रल जेल में आधी रात के ठीक बाद फांसी दे दी गई है ।

रहमान की हत्या के लिए 12 सैन्य अधिकारीयों में से से 5 को फाँसी दी जा चुकी है


रहमान की हत्या मामले में पुलिस ने माजिद और साथी सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू होने के 24 साल बाद 7 अप्रैल को ढाका में माजिद को गिरफ्तार किया था। उसने गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति अब्दुल हमीद पर के पास दया याचिका भेजी। हालांकि, राष्ट्रपति ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। रहमान की हत्या के लिए मौत की सजा पाए 12 सैन्य कर्मियों में से अधिकारी पांच को फांसी दे चुके हैं। इन्हें फांसी 27 जनवरी, 2010 को हुई थी। यह रहमान की बेटी और मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आने के बाद हुआ था। रहमान बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे और बाद में वह प्रधानमंत्री पद पर भी काबिज हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल