The number of deaths in India was 77 while 3374 cases of infection were reported.
The number of deaths in India was 77 while 3374 cases of infection were reported.
वायरस से दो और लोगों के मरने की खबर जिनमे एक कर्नाटक और दूसरी मौत तमिलनाडु में हुयी
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3374 हुयी
देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में
राज्यों के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से सामने आये मामले
नई दिल्ली, 05 अप्रैल (एजेंसी)। स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3374 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई है । सूत्रों की माने तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 3030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि आज सुबह ही संक्रमण से मरने के दो मामले सामने आ चुके है जिनमे से एक मौत कर्नाटक और दूसरी मौत तमिलनाडु में हुई है।
LIVE NOW: Media briefing on current Novel #Coronavirus situation in the country at National Media Centre in #NewDelhi#IndiaFightsCorona #COVID19Pandemic @MoHFW_INDIA
WATCH on PIB's
YouTube: youtu.be/NDV_BIoy2RI
Facebook: facebook.com/pibindia
120 people are talking about this
देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में
मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं। कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।
जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं। केरल में संक्रमित लोगों की संख्या 306, तेलंगाना में 269 और उत्तर प्रदेश में 227 हो गई है। राजस्थान में 200 और आंध्र प्रदेश में अब तक 161 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राज्यों के भिन्न भिन्न क्षेत्रों से मामले आये सामने
कर्नाटक में मामले बढ़कर 144 हो गए हैं। गुजरात में 105 और मध्य प्रदेश में 104 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। जम्मू-कश्मीर से 92 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। पंजाब में 57 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं। बिहार में 30, असम में 24, उत्तराखंड में 22, ओडिशा में 20, चंडीगढ़ में 18 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं। गोवा में सात, हिमाचल प्रदेश से छह और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं। झारखंड और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।

#StayHome #StaySafe
: Media briefing on current Novel 
Comments
Post a Comment