The greatest challenge to the world after World War II - Antonio Guterres

  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती

  • कोराना के कारण आ सकती है आर्थिक मंदी

संयुक्त राष्ट्र, 01 अप्रैल (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार देते हुए इसके कारण होने वाली आर्थिक मंदी को लेकर आगाह किया है। गुटेरेस ने न्यूयाॅर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कोरोना संक्रमण के कारण दुनिया पर पड़ने वाले सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों से संबंधित एक रिपोर्ट को जारी करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का विभिन्न सामाजिक वर्गों पर गंभीर असर हो रहा है जिसके कारण लोग मर रहे हैं और उनकी जीविका समाप्त हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के गठन के बाद कोविड-19 अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है जिसका हम सभी सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सभी देशों से मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में समन्वय के साथ काम कर इस महामारी के संक्रमण को फैलने से राेकने और इसे समाप्त करने की भी अपील की है। श्री गुटेरेस ने औद्योगिक रूप से विकसित देशों से विकासशील देशों की मदद करने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल