Sonali Bendre explained how to increase immunity
- कैंसर से जंग जितने वाली सोनाली ने दिए इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स
- इंफेक्शन से बचने का कारगर तरीका बताया
मुंबई, 12 अप्रैल (एजेंसी)। नाराज़, मेजर साब और लव के लिए कुछ भी करेगा जैसी फिल्मों में नज़र आने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने का तरीका बताते हुए एक पोस्ट की है । सोनाली उन लोगों में से है जिन्होंने कैंसर से न सिर्फ जंग जीती बल्कि खुद को पूरी तरह फिट भी किया और एक बार फिर एक्टिव हुयी, ऐसे में उनकी टिप्स बहुत मायने रखती है । सोनाली ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर किया है । 45 वर्षीय सोनाली आज भी बेहद खुबसूरत दिखती है ।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि इस कठिन समय में हम सब जानते हैं कि मजबूत इम्यूनिटी के क्या मायने हैं, कैंसर से जूझने के दौरान मैंने इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी रिसर्च की, फिर मैंने एक उपाय की शुरुआत की जो कि अब आदत बन चुका है। यह स्टेप्स काफी सिंपल है और मैं आजमा चुकी हूं। टेस्ट कर चुकी हूं, कीमोथेरेपी के दौरान में इसकी वजह से इंफेक्शन से बची हूं और मुझे लगता है कि यह सीक्रेट फार्मूला उसके लिए कारगर साबित हुआ है। मैं आपसे शेयर कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि आप सब इसका उपयोग कर इसका फायदा उठा सकते हैं।। सोनाली ने जिन तीन स्टेप पर फोकस किया है उसमें पहला है भाप लेना, दूसरा एक गिलास गर्म पानी और तीसरे स्टेप में सोनाली पालक,अखरोट, आंवला, गाजर, हल्दी, अदरक, बादाम, दालचीनी, मुनक्का से भरी प्लेट दिखाती है और फिर उसे पीसकर उसका शेक बनाती है।
Comments
Post a Comment