Singapore coach stranded in India due to lockdown

Singapore coach stranded in India due to lockdown

  • मार्च 2018 से अकबर नवास आई लीग टीम चेन्नई के कोच हैं
  • लॉकडाउन के चलते वो कोयंबटूर में फँसे हुए है
  • वीडियो कॉल के जरिये साथियों की मदद में है व्यस्त
चेन्नई, 10 अप्रैल (एजेंसी)। आज कल लॉकडाउन के चलते कई लोग अपने घरों से कई दूर दुसरे शहरों या देश में फँसे हुए है, ऐसा ही कुछ  चेन्नई सिटी एफसी के सिंगापुरी कोच अकबर नवास के साथ हुआ है । अकबर लॉकडाउन के चलते स्वदेश नहीं लौट पाए और भारत में ही फंसे रह गये । ऐसे स्थिति में भी वो परेशान होने के बजाय अपने खिलाड़ियों के खेल का आकलन करने में समय बीता रहे है ।  इसके लिए वो  वीडियो काल का प्रयोग कर रहे है जिसकी मदद से वो अपने खिलाडियों के साथ टिप्स साझा कर पा रहे है । आपको बता दे कि नवास मार्च 2018 के बाद से आई लीग टीम चेन्नई के कोच हैं और उन्होंने टीम को 2018-19 सत्र में खिताबी जीत भी दिलायी।

वीडियो कॉल के जरिये साथियों की मदद में है व्यस्त

अकबर नवास आज कल कोयंबटूर में हैं, जहाँ से उन्होंने कहा कि परिवार के साथ नहीं होना मुश्किल है लेकिन मुझे इस समय का बेहतर इस्तेमाल करना होगा और मौजूदा हालात के बारे में ज्यादा नहीं सोचना होगा। मुझे जल्द ही परिवार से जुड़ने की उम्मीद है। मेरे क्लब और चेन्नई में सिंगापुर दूतावास मेरी इसमें मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने की कोशिश करता हूं, फुटबाल वीडियो देखता हूं, नेटफ्लिक्स पर फिल्में भी देखता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल