Shefali Jariwala has also arrived on Tik Tok

Shefali Jariwala Hot Photos has also arrived on Tik Tok

ल्बम काँटा लगा से रातोंरात हर जवां दिल की धड़कन बन चुकी अभिनेत्री व डांसर शेफाली जरीवाला को हाल ही में बिग बॉस 13 (Big Boss- 13) में देखा गया था । शेफाली के फैन्स के लिए एक खुशखबरी यह है कि अब आप शेफाली को टिकटॉक (Tiktok) पर फॉलो कर सकते है । शेफाली ने आसिम रियाज के गाने मेरे अंगने में से टिक टॉक पर अपना पहला वीडियो शेयर किया है। आपको बता दे कि शेफाली और आसिम बिगबॉस में सह-प्रतिभागी थे। हालाँकि इस गीत के ओरिजिनल वीडियो में आसिम और जैकलीन एक साथ हैं।

शेफाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी तस्वीरें, वीडियो और हेल्थ टिप्स पोस्ट करती रहती है । शेफाली ने अपना पहला टिक टॉक वीडियो विनय सप्रु और राधिक राव को समर्पित किया है, जिन्होंने मेरे अंगने में गाने के वीडियो का निर्देशन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ही शेफाली के डेब्यू ट्रैक कांटा लगा को भी निर्देशित किया था।


शेफाली ने कहा कि मेरे अंगने में बहुत ही शानदार ट्रैक है और वह अपने टिकटॉक वीडियो को विनय और राधिका को समर्पित करना चाहती हैं। इसके माध्यम से मैं उनके प्रति अपना आभार जताना चाहती हूं। आशा है कि उन्हें यह पसंद आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips