Seven people kidnapped and killed in Afghanistan
- शोलगारा जिले में सात नागरिकों को अगवा कर उन्हें मार डालने का मामला
- अभी तक इन हत्याओं के पीछे तालिबान की भूमिका को लेकर संदेह
काबुल, 08 अप्रैल (एजेंसी)। सूत्रों के अनुसार तालिबान ने अफगानिस्तान के उत्तरी बाख प्रांत में कम से कम सात अफगान नागरिकों को मार डालने का मामला सामने आया है । स्थानीय पुलिस प्रमुख सईद आरिफ इकबाली ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार की दोपहर शोलगारा जिले में नागरिकों को अगवा कर लिया और बाद में उन्हें मार डाला। हालाँकि तालिबान की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि बाख में हमले के पीछे उसका हाथ है।
शांति समझौता को लेकर विवाद
यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब तालिबान ने कहा है कि अमेरिका के साथ उसका शांति समझौता टूटने के कगार पर आ गया है। तालिबान ने इसके लिए अमेरिका द्वारा शांति समझौते के कथित उल्लंघन को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि वाशिंगटन ने इससे इनकार किया है। अमेरिका और तालिबान के बीच इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर फरवरी के अंत में कतर में हुआ था। कंधार के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता बहीर अहमदी के अनुसार, प्रांत के दमन जिले में मोर्टार का गोला गिरने से तीन बच्चे मारे गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।तालिबान ने हमले के लिए अमेरिकी सेनाओं को दोषी ठहराया और आतंकी गुट के प्रवक्ता क़ारी यूसुफ़ अहमदी ने दावा किया कि बच्चे ड्रोन हमले में मारे गए हैं।
तालिबान से हिंसा कम करने का आह्वान
अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता कर्नल सोनी लेगेट ने क्षेत्र में हथियारों के किसी भी उपयोग से इनकार किया।गवर्नर के प्रवक्ता अहमदी ने कहा कि मंगलवार की शाम हुए मोर्टार हमले की जांच शुरू कर दी गई है। लेगेट ने कहा कि हम तालिबान से हिंसा को कम करने के लिए किेए गए अपने आह्वान को दोहराते हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ जब अफगानिस्तान में कोरोना वायरस के 423 मामले सामने आये हैं जिसमें से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।

Comments
Post a Comment