Salman Khan is learning horse riding in Lockdown
- लॉकडाउन में सलमान खान घुड़सवारी सीख रहे है
- घोड़े का नाम चेल्सी है
मुंबई, 11 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की दो दो फ़िल्में जहाँ लॉकडाउन के चलते टल गयी है वहीँ सलमान को लॉकडाउन का लुफ्त उठाते हुए देखा जा रहा है । कभी वो घर पे टाइम स्पेंड करते नज़र आ रहे है तो कभी अपने अपने भांजे के साथ आम के बाग़ में । अब सलमान अपने नए शौक को पूरा करते नज़र आ रहे है , सलमान का नया शौक है घुड़सवारी, जी हां आजकल सलमान घुड़सवारी सीख रहे हैं ।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। सलमान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में हैं। लॉकडाउन के कारण वो घर नहीं जा पा रहे हैं।
सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो पहले अपने कंधे और सिर पर घांस रखकर घोड़े को बड़े प्यार से खिलाते दिख रहे हैं। इसके बाद वो राइडिंग के लिए जाते हैं। वहीं, अपने घोड़े को वो दुलार करते भी नजर आते हैं।
Comments
Post a Comment