Ranveer Singh will be seen in the role of shahenshah
टीनू आनंद फिर से बनाने जा रहे है अपनी सुपरहिट फिल्म शहंशाह को
शहंशाह के किरदार में रणवीर सिंह आ सकते है नज़र
मुंबई, 11 अप्रैल (एजेंसी)। अपने हर किरदार को चुनौती मानने वाले रणवीर सिंह (Ranveer singh) अक्सर अपनी ड्रेसज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते है, हालाँकि इससे उनकी फैन फोल्लोविंग पर कोई फर्क नहीं पड़ता । ऐसे में उनके फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है । सूत्रों की माने तो शहंशाह के रीमेक में काम रणवीर अमिताभ बच्चन द्वारा निभायी मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। जी हाँ, इस फिल्म के ओरिजिनल वर्जन को बनाने वाले टीनू आनंद फिर से शहंशाह बनाने का विचार कर रहे हैं।
इस बारे में टीनू आनंद ने कहा कि मैं शहंशाह का रीमेक बनाऊंगा। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को पहले खत्म होने दीजिए। यह अभी चरम पर पर है और इसलिए मैं यह नहीं बता सकता कि मैं रीमेक कब शुरू करूंगा और कब रिलीज करूंगा। स्टोरी में संशोधन होंगे जो आज के जमाने के अनुसार बनाई जाएगी।

Comments
Post a Comment