Pujara's agreement with Gloucestersher canceled due to virus
Cheteshwar Pujara's agreement with Gloucestersher canceled due to virus
- पुजारा ने 77 टेस्ट में 48.66 के औसत से 5840 रन बनाये हैं
- ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैम्पियनशिप के साथ करारके चलते शुरुवाती छ: मैच खेलने है
- इस बात की जानकारी खुद ग्लूस्टरशर ने दी है
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (एजेंसी)। वर्ल्ड कप हो या आईपीएल सबके ऊपर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है, ऐसे में अब इसका असर काउंटी चैम्पियनशिप पर भी दिखने लगा है । भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैम्पियनशिप के साथ करार था, जिसके अनुसार उन्हें क्लब के पहले छह काउंटी चैम्पियनशिप मैचों में खेलना था । परन्तु अब कोविड 19 के चलते शुरुवाती पहले छह मैचों को रद्द कर दिया गया है । यदि बात पुजारा की करे तो 32 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने 77 टेस्ट में 48.66 के औसत से 5840 रन बनाये हैं।
ग्लूस्टरशर के साथ काउंटी चैम्पियनशिप के साथ करारके चलते शुरुवाती छ: मैच खेलने है
ग्लूस्टरशर ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह अनुबंध अब रद्द हो गया है जिसके कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक सभी पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया है। क्लब ने बयान में कहा कि हमें अब 2020 सत्र में ग्लूस्टरशर के लिये चेतेश्वर पुजारा को खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा। जैसा कि आप वाकिफ होंगे कि मई 2020 के अंत तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेला जायेगा। कोविड-19 महामारी जिस तरह पूरी दुनिया में फैल रही है, हमें समझना होगा कि क्रिकेट के बिना यह समय और आगे तक बढ़ सकता है।’’पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में डर्बीशर, यार्कशर और नाटिघंमशर के लिये खेल चुके हैं।
Comments
Post a Comment