Pat Cummins gave a statement after the marriage was postponed
Pat Cummins gave a statement after the marriage was postponed
शादी टलने पर पैट कमिंस ने कहा कि वो भाग्यशाली है
कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलिया के 8 क्रिकेटरों की शादी पोस्टपोंड
इस बात की जानकारी ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी वेबसाइट पे दी
मेलबर्न, 05 अप्रैल (एजेंसी)। जहाँ कोरोना वायरस के संक्रमण के भय से दुनिया भर के खेल आयोजनों को प्रभावित करने के साथ साथ उनकी निजी ज़िन्दगी पर भी इसका असर देखने को मिला है । इसका सबसे अधिक असर आस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों पर देखने को मिल रहा है जहाँ एक या दो नहीं बल्कि 8 खिलाडियों की शादी को टाल दिया गया है । सूत्रों की माने तो आस्ट्रेलिया में आम तौर पर क्रिकेटरों के लिए शादी के लिए अप्रैल के महीने को सबसे मुफीद माना जाता है क्योंकि इस समय वहां खेल का सत्र खत्म हो जाता है और ठंड का मौसम शुरू हो जाता है।
Adam Zampa, Glenn Maxwell and Pat Cummins are among a few whose weddings have been postponedes.pn/2x15qFp
50 people are talking about this
इस बात की जानकारी ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी वेबसाइट पे दी
कोविड-19 से निपटने के लिए आस्ट्रेलिया में कई प्रतिबंध लगे है जिसमें विवाह समारोह भी शामिल है। शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा पादरी और दो साक्ष्य यानी कुल पांच लोगों के मौजूद रहने की ही मंजूरी है। ऐसे में क्रिकेट आस्ट्रेलिया और वहां की घरेलू टीम से अनुबंध प्राप्त कम से कम आठ खिलाड़ियों परिणय सूत्र में बंधने की योजना को फिलहाल टाल दिया है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पुरुष टीम के लेग स्पिनर एडम जंपा और महिला टीम की बायें हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन के अलावा इस सूची में जैक्सन बर्ड, मिचेल स्वेपसन, एंड्रयू टाय, डी आर्सी शॉर्ट, केलीन फ्रेट और एलिस्टर मैकडरमोट शामिल थे। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी शादी फिलहाल टाल दी है।
शादी टलने पर पैट कमिंस ने कहा कि वो भाग्यशाली है
वेबसाइट के मुताबिक हाल ही सगाई करने वाले ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस को भी शादी के लिए इंतजार करना होगा। कमिंस ने कहा कि वह अपनी शादी की योजना ऐसे समय बनायेंगे जब ज्यादा क्रिकेट ना हो। उन्होंने कहा,‘‘ हम भाग्यशाली हैं कि हमने बस सगाई की है। उम्मीद है कि हमारी शादी के समय ऐसा कुछ नहीं होगा।’’उन्होंने कहा,‘‘ मुझे हालांकि जंपा जैसे करीबी दोस्तों के लिए बुरा लग रहा है जिन्हें शादी की योजना स्थगित करनी पड़ी है। यह काफी मुश्किल समय है।’’दक्षिण अफ्रीका में भी लीजेली ली और तानजा क्रोन्ये जैसी महिला क्रिकेटरों को शादी की योजना को टालना पड़ा है।


Comments
Post a Comment