Operation Shield will be done in 21 areas of Delhi

Operation Shield will be done in 21 areas of Delhi
  • दिल्ली के 21 इलाकों को बनाया कन्‍टेनमेंट जोन
  • इन इलाकों में ऑपरेशन शील्ड किया जायेगा
  • हम लोगों की परेशानी समझ रहे है
नई दिल्‍ली, 10 अप्रैल (एजेंसी)। दिल्ली में तेजी से कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते दिल्‍ली सरकार ने 21 इलाकों को कन्‍टेनमेंट जोन बना दिया है।कन्‍टेनमेंट जोन से तात्पर्य है कि इन इलाकों से ना तो कोई बाहर जा सकेगा और ना ही भीतर आ सकेगा । इतना ही नहीं किसी को भी घरों से निकलने की इज़ाज़त नहीं है । ऐसे भी कई इलाकें है जहाँ राशन की डिलीवरी करने में दिक्‍कत हो रही है जिसको सज्ञान लेते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक-दो दिन में सबको राशन पहुंच जाएगा। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए दिल्‍ली के 21 इलाकों में ऑपरेशन शील्ड कर दिया है।

आखिर क्‍या है ऑपरेशन शील्ड?

सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि
एस- जियोग्राफिकल मार्किंग के बाद कोरेाना प्रभावित इलाके की तत्‍काल सीलिंग
इच- इलाके में रहने वाले सभी लोगों का होम क्‍वारंटीन
आई- पॉजिटिव केसेज के फर्स्‍ट और सेकेंड कॉन्‍टैक्‍ट्स की ट्रेसिंग और आइसोलेशन
ई- जरूरी सामानों की सप्‍लाई एन्‍श्‍योर करना
एल- अथॉरिटीज की ओर से इलाके का लोकल सैनिटाइजेशन
डी- डोर-टू-डोर हेल्‍थ चेक्‍स के जरिए इलाके के हर व्‍यक्ति की स्‍क्रीनिंग

हम लोगों की परेशानी समझ रहे है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदतमीजी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्‍होंने सफदरजंग अस्‍पताल की डॉक्‍टर्स के साथ बदसलूकी पर यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की हरकत बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। डॉक्‍टर और नर्सेज हमारी जिंदगी बचा रहे हैं। वो दो तरफ से मार झेल रहे हैं। एक तरफ वो अपनी जान दांव पर लगाके मरीजों का इलाज कर रहे हैं, दूसरी तरफ जब वो समाज में आते हैं तो उनका शुक्रिया अदा करने की बजाय, हम उनके साथ इस तरह की हरकत करते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम समझ रहे हैं कि लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदम कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम/खत्‍म करने के लिए आवश्यक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल