Number of corona virus infected increased in Sri Lanka

COVID-19 : श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमितों की तादाद बढ़ी


कोलंबो, 02 अप्रैल (एजेंसी)। सूत्रों के अनुसार श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमण (Coronavirus infection) के एक ही दिन में सबसे ज्यादा 21 मामले सामने आये  है, जिसके बाद देश में संक्रमितों की तादाद 143 तक पहुंच गई है । स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दो हफ्ते काफी अहम रहने वाले हैं।

द्वीप राष्ट्र में कोविड-19 से सिर्फ एक शख्स की रविवार को मौत हुई है। मृतक 65 वर्षीय मधुमेह का मरीज़ था। वह देश में कोरोना वायरस के दूसरे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो इतावली सैलानियों के संपर्क में आया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि श्रीलंका में मंगलवार को कोविड-19 के 21 और मरीज़ सामने आए, जो एक दिन में सामने आए अबतक के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके बाद देश में विषाणु से पीड़ित लोगों की तादाद 143 पहुंच गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (आईडीएच) में 173 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इस बीच देश में कर्फ्यू लागू है और विदेश से आने वाले लोगों पर रोक जारी है, जिसे बढ़ाकर सात अप्रैल तक कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि कर्फ्यू तोड़ने पर सात हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के जयरुवन बंदारा ने कहा कि अगले दो हफ्ते अहम होंगे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में मामले बढ़ने का वही तरीका है जो इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे अन्य देशों में देखने को मिला है। इसलिए लोगां का घरों में रहना ही इस बीमारी को फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल