Another starring Bollywood entry from director Ranjan Chandel's film

Another starring Bollywood entry from director Ranjan Chandel's film
Aditya Rawal
Paresh Rawal

देशभर में जहाँ लॉकडाउन की स्थिति बनी हुयी है वहीँ इस दौरान बॉलीवुड में एक और स्टारसन एंट्री करने जा रहा है । हम बात कर रहे है परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की  जो डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 की अगली फिल्म बमफाड़ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है ।
इस फिल्म में उनके अपोजिट सुपरहिट तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी फेम शालिनी पांडे नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर 10 अप्रैल को होगा । इस बात की जानकारी फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने दी है, उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि जहां दिल लगाना नहीं आसान, वहां आशिकी होगी #बमफाड़। फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं आदित्य रावल जो नासिर जमाल का किरदार निभाएंगे, वहीं शालिनी पांडे का किरदार नीलम का होगा।’

फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को उत्सुक है आदित्य

इस बारे में आदित्य ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह की रोमांचक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला है। हालांकि फिल्म की प्रेरक चीज इसकी प्रेम कहानी है, और इसकी कई अन्य परतें भी हैं। मैं इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं और नासिर जमाल का किरदार निभाकर अपना सफर शुरू करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। ये एक ऐसा किरदार है, जिसने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद से ही मोहित कर लिया था। मुझे उम्मीद है कि लोग भारी संख्या में इस फिल्म को देखेंगे और मैं उनकी प्रतिक्रिया सुनने के लिए उत्सुक हूं।

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है शालिनी पांडे

शालिनी साउथ फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन बॉलीवुड में ये उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म के बारे उन्होंने कहा कि नीलम 24 साल की बोल्ड और मजबूत लड़की है, लेकिन उसके किरदार में वो बात है जिसने मुझे तुरंत अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। एक कलाकार के रूप में मैं उन प्रोजेक्ट्स के लिए तत्पर हूं, जो मुझे चुनौती देते हैं। इस फिल्म ने मुझे वास्तव में अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और मैंने इस किरदार को निभाते समय बहुत कुछ सीखा है। बमफाड़ में एक अभूतपूर्व कहानी है।

आदित्य और शालिनी किरदारों के लिए एकदम फिट

फिल्म के निर्देशक रंजन चंदेल ने बताया कि बमफाड़ एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसे स्क्रीन पर पेश किया जा रहा है। आदित्य और शालिनी उन पात्रों के लिए एकदम सही मेल हैं जिनकी हमने कल्पना की थी। मुझे अभी भी याद है, कास्टिंग डायरेक्टर तरण बजाज और मैंने कई अनुभवी अभिनेताओं से संपर्क साधा था, लेकिन आदित्य और शालिनी इसके लिए परफेक्ट नजर आए और एक साथ फ्रेश जोड़ी की तरह नजर आ रहे है। इस वक्त जब हम महामारी के साथ चुनौतीपूर्ण समय से गुज़र रहे हैं, तो मुझे लगता है कि इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के साथ हम इसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे। यह फिल्म बहुत प्यार से बनाई गई है और कई दिलों को छूने के लिए तैयार है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल