Neha Kakkar reveals shocking about the payment of singers in Bollywood
बॉलीवुड में पेमेंट को लेकर नेहा ने किया बड़ा खुलासा
14 अप्रैल को यो यो हनी सिंह के साथ उनका नया गीत हो लांच
कुछ दिन पहले उन्होंने अपने भाई को जन्मदिन विश करते हुए पोस्ट डाली थी
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड में पार्टी सोंग के लिए जाने जानी वाली नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है, चाहे वो प्रियांश कोहली से ब्रेकअप हो या बीच शो में अपने प्रेमी को याद कर के रोने का मामला या फिर आदित्य नारायण से रिलेशनशिप, नेहा जितना अपने गीतों के लिए चर्चित रहती है उतना ही वो खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है।
ऐसे में नेहा ने बॉलीवुड (Bollywood) में गायकों को मिलने वाली पेमेंट को लेकर ऐसा बयान दिया है कि विवाद खड़ा हो गया है । दरअसल उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उन्हें गाने के लिए बिलकुल भी पैसे नहीं मिलते हैं बल्कि होता यह है कि उन्हें लगता है कि यदि एक सुपर हिट गाना आएगा, तो गायक शो के माध्यम से कमाएंगे। जल्द ही नेहा हनी सिंह के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नज़र आएँगी ।

Comments
Post a Comment