Mustafa Kadhemi becomes the third Prime Minister of Iraq
इराक के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में मुस्तफा काधेमी का चयन
समारोह में देश के कई शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की
अमेरिकी हमले में इस्माइल कानी के पूवर्वर्ती जनरल कासिम सुलेमानी मारे गये थे
बगदाद, 10 अप्रैल (एजेंसी)। इराक के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने रेइस साल देश के तीसरे प्रधानमंत्री के रूप में खुफिया प्रमुख मुस्तफा काधेमी को मनोनीत किया गया है। हालाँकि इससे समय पूर्व अदनान जुरफी ने सरकार बनाने से हाथ पीछे खींच लिया था। इसके बाद काधेमी को मनोनीत किये जाने के बाद एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें देश के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया था । 53 वर्षीय काधेमी को पूर्व में मनोनीत दोनों प्रधानमंत्रियों से ज्यादा समर्थन प्राप्त है। पिछले हफ्ते राजनीतिक बैठकों के बाद इराक की राष्ट्रीय खुफिया सेवा के प्रमुख काधेमी के नाम पर आम-सहमति बनी।
And it's official.#Iraq's president @BarhamSalih nominates head of intelligence Mustafa Kadhemi as new prime minister-designate, the country's 3rd this year.
See Arwa Ibrahim's other Tweets
समारोह में ईरान के जनरल इस्माइल कानी भी थे जिन्होंने बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद से ईरान की शक्तिशाली कुद्स फोर्स का संचालन संभाल रखा है। जनवरी में अमेरिकी हमले में इस्माइल कानी के पूवर्वर्ती जनरल कासिम सुलेमानी मारे गये थे। तेहरान का इराक पर राजनीतिक और सैन्य प्रभाव है और उसकी मंजूरी को किसी भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए जरूरी माना जाता है।
ईरान समर्थक तबकों ने जुरफी के मनोनयन का विरोध किया था जिसके बाद अंतत: उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस लेनी पड़ी। जुरफी से पहले पूर्व मंत्री मोहम्मद अलावी भी मंत्रिमंडल को एकजुट नहीं कर सके। इस बीच इराक के कार्यवाहक नेता आदिल आब्देल महदी ने कैबिनेट का नेतृत्व संभाला जिन्होंने कई महीने तक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद दिसंबर में इस्तीफा दे दिया था।

Comments
Post a Comment