Morani family also came under the grip of virus

Morani family also came under the grip of coronavirus


  • करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियों की टेस्ट रिपोर्ट आयी पॉजिटिव
  • जोया ने अपना करियर शाहरुख़ खान निर्मित ऑलवेज कभी कभी से शुरू किया था
  • फिल्मों के अलावा वेब सीरिज में भी आ चुकी है नज़र
मुंबई, 09 अप्रैल (एजेंसी)। योद्धा, दम और रा.वन जैसी फिल्मों के निर्माता करीम मोरानी की बेटी जोया मोरानी, जिन्होंने शाहरुख की फिल्म ऑलवेज कभी कभी से अपने करियर की शुरुवात की थी, भी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है। इससे पहले मोरानी और उनकी छोटी बेटी शाजा मोरानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में रखा गया था। अब जोया मोरानी का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इतना ही मुंबई में मोरानी परिवार जिस बिल्डिंग में रहता है उसे सील कर दिया गया है। जोया ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए एक नोट भी छोड़ा है ।

जोया मोरानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में शाहरुख खान निर्मित फिल्म ऑलवेज कभी कभी से की थी। जिसके बाद वह फिल्म भाग जॉनी और भूत पूर्वा और आकुरी जैसी वेब सीरीज में भी अभिनय करती नजर आई। इसके अलावा जोया ने फिल्म ओम शांति ओम और फिल्म हल्ला बोल में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या दिन पर दिन तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 4000 पार कर चुका है। वहीं इस महामारी से 114 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल