Madhuri Dixit is taking online dance class from home due to lockdown

Madhuri Dixit is taking online dance class from home due to lockdown
अपनी अदाओं से दिलों को लुट लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने जहाँ एक बार फिर बॉलीवुड में एक्टिव हो चुकी है, वहीँ बॉलीवुड में आज भी उनकी पहचान एक अच्छी डांसर के तौर पर जस की तस है । माधुरी को भी डांस करना बेहद पसंद है । वो कहती है कि डांस वर्कआउट करने के सबसे बेहतर तरीकों में से एक है। इस वक्त चूंकि देशभर में लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं इसलिए डांस विद माधुरी डॉट कॉम के जरिए लोगों को डांस सिखाने के लिए माधुरी कथक सम्राट बिरजू महाराज सहित सरोज खान, टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा जैसे मशहूर कोरियोग्राफर्स के संग जुड़ चुकी हैं।
Here’s a chance to make your free dance lessons on @dancewithMD a little more interesting. You can e-meet me by following the instructions here & sending me your dance videos - http://bit.ly/DWMFreeClassesEveryWeek 
181 people are talking about this
माधुरी के ऑनलाइन डांस अकादमी द्वारा हर हफ्ते मुफ्त में दो डांस क्लासेज दी जाएगी। माधुरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग अपने घर के माहौल में तनाव को दूर करें और इसलिए हमें उन्हें स्वयं का आनंद लेने और रिलैक्स करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। डांस वर्कआउट के सबसे बेहतर तरीकों में से एक है इसलिए इसके दो फायदे हैं, आप डांस भी सीख सकते हैं और शेप में भी रह सकते हैं।

दर्शक संभावित रूप से इसका सब्सक्रिप्शन जीतने के लिए इसमें अपने वीडियोज भी अपलोड कर सकते हैं और यहां तक कि उन्हें माधुरी संग वीडियो चैट करने का भी मौका मिल सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल