Lockdown: श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर बना रहे है टीम के लिए योजना
Lockdown: श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर बना रहे है टीम के लिए योजना
- खिलाड़ियों के लिये रणनीति, भूमिकाएं और लक्ष्य तय करनेमें व्यस्त है टीम कोच
- इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाला टेस्ट कोरोना के चलते हुए रद्द
- साल के अंत में कई महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के लिए बन रही है योजना
कोलंबो, 06 अप्रैल (एजेंसी)। कोरोना वायरस के कारण विश्व भर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुयी है, जिसके चलते खेल गतिविधियां भी ठप्प पड़ गयी है। ऐसे में श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर इन दिनों टीम के साथ बिताये गये पिछले तीन महीनों का आकलन और भविष्य की योजनाएं तैयार करने में व्यस्त है। विश्व भर में अभी तक लगभग 70,000 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। आर्थर ने श्रीलंका क्रिकेट से कहा कि हम इस समय का उपयोग पिछले तीन महीने के हमारे कार्यकाल का आकलन करने तथा अपने व्यक्तिगत और टीम योजनाओं को तैयार करने के लिये कर रहे हैं क्योंकि साल के आखिर में हमें महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं में भाग लेना है।
Sri Lanka has the players and game plans to reach success both at home and abroad – Mickey Arthur
READ:cricket.lk/2020/04/sri-la…
19 people are talking about this
खिलाड़ियों के लिये रणनीति, भूमिकाएं और लक्ष्य तय करने में व्यस्त है टीम कोच
उन्होंने कहा कि हम टीम की तैयारियों तथा हर प्रारूप में टीम के लिये तय किये लक्ष्यों को हासिल करने के लिये खिलाड़ियों का अपने खेल में सुधार करने और उनकी इच्छाशक्ति से बहुत खुश हैं। विश्व भर की सरकारों के सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील के कारण खेल प्रतियोगिताएं नहीं चल रही और ऐसे में आर्थर उनका स्टाफ अपनी टीम के अलावा विदेशी टीमों के खिलाड़ियों और उनके प्रदर्शन का भी आकलन कर रहे हैं। आर्थर ने कहा, इससे हमारे कोचिंग स्टाफ को पिछले प्रदर्शन का आकलन करने के अलावा खिलाड़ियों के लिये रणनीति, भूमिकाएं और लक्ष्य तय करने का भी मौका मिला है। हम उन विपक्षी टीमों का भी आकलन कर रहे हैं जिनके खिलाफ अगले साल तक हमें खेलना है।




Comments
Post a Comment