Learn about things related to Satish Kaushik's birthday
- फिल्म राम लखन के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार
- सतीश को असली पहचान मिली वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया से
- बतौर निर्देशक सतीश ने तेरे नाम से सलमान खान को दी थी नयी पहचान
बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश कौशिक बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है, जिन्होंने न केवल अपने अभिनय के दम पर लोगों को हँसाया और रुलाया बल्कि निर्माण और निर्देशन क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया है । 13 अप्रैल 1956 के जन्मे सतीश ने बचपन से ही हीरो बनने का सपना अपने मन में पाल लिया था । दिल्ली के प्रसिद्ध किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। वर्ष 1978 में उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट को ज्वाइन किया । अस्सी के दशक में उन्हें उनकी फिल्म मिली जो कि 1983 में प्रदर्शित फिल्म मासूम थी, परन्तु सतीश को असली पहचान मिली वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया से, जिसमे उनका नाम कैलेन्डर था, जो कि मि. इंडिया के साथ साथ हमेशा के लिए बॉलीवुड में अमर हो गया।
Happy Birthday @satishkaushik2
(1987) Director @shekharkapur with @AnilKapoor and Satish Kaushik, during the shoot of film 'Mr.India'.
30 people are talking about this
वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म राम लखन सतीश कौशिक की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। फिल्म में उन्होने अपने दमदार अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया और अनुपम खेर के साथ सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गये। दिलचस्प बात है कि यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का पहला मौका था जब एक ही श्रेणी के लिए दो अभिनेताओं को फिल्म फेयर का पुरस्कार दिया गया।

Comments
Post a Comment