Kanika Kapoor gets freedom from corona infection

Kanika Kapoor gets freedom from corona infection

कनिका कपूर के फैन्स के लिए खुशखबरी है । ज्ञात हो कोरोना संक्रमण के चलते कनिका को करीबन 17 दिन के लिए लखनऊ के संजय गांधी स्नानाकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में रखा गया था जहाँ से अब खबर आयी है कि कनिका पूरी तरह से स्वस्थ है हालांकि अभी उन्हे 14 दिन और एकांतवास में बिताने होंगे। लंदन से लखनऊ पहुंची कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 20 मार्च को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।
Bollywood singer Kanika Kapoor's fifth test result comes negative. However, she will have to stay at PGI Hospital Lucknow until one more test result comes as negative. (file pic)
View image on Twitter
2,540 people are talking about this

कनिका की पहली चार रिपोर्ट एक के बाद एक पाजीटिव आने के बाद चिंता बढ़ गयी थी लेकिन बाद में पांचवीं और छठी रिपोर्ट निगेटिव आने से चिकित्सकों को राहत मिली और आज उन्हे पूरी तरह स्वस्थ मानते हुये अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है। डाक्टरों ने उन्हे 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि लंदन से आने के बाद कनिका चोरी छिपे अमौसी हवाई अड्डे से बाहर निकल गयी थी और उन्होने कई पार्टियों में शिरकत की थी। गायिका ऐसे ही एक कार्यक्रम में शरीक हुयी थी जिसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह समेत कई जानीमानी हस्तियां मौजूद थी।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल