Kajol's 10 million followers on social site Instagram
- इन्स्टाग्राम पर काजोल के एक करोड़ फॉलोअर्स
- फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे की सिमरन के नाम से बनी पहचान
मुंबई, 13 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड में सिमरन के नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री काजोल के सोशल साईट इन्स्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ पहुँच गयी है। बॉलीवुड की टैलंटेड ऐक्ट्रेस में शुमार काजोल ने भले ही एक से एक बेहतरीन फ़िल्में क्यों न की हो पर उनकी पहचान आज भी दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे की सिमरन के तौर पर ही होती है । सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली काजोल आए दिन अपने से जुड़े पोस्ट फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।
काजोल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को उन्होंने एक वीडियो से जताया है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि ये खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए है जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया।
काजोल आखिरी बार निर्देशक ओम राउत की फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान ने भी मुख्य भूमिका निभायी थी।
Comments
Post a Comment