johny lever seen on social media threatening the corona virus
- कोरोना को धमकी देते हुए नज़र आये जॉनी लीवर
- जॉनी लीवर और उनकी बेटी ने वीडियो शेयर किया
- लोगों ने जमकर करी प्रशंसा
मुंबई, 12 अप्रैल (एजेंसी)। हमेशा अपनी कॉमेडी से लोगों को हँसाने वाले जॉनी लीवर किसी पर गुस्सा भी हो सकते है, ऐसा सोचना नामुमकिन सा लगता है । परन्तु सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे लीवर कोरोना वायरस को चेतावनी देते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को जॉनी और उनकी बेटी दोनों ने शेयर किया है, जॉनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना को चेतावनी। साथ ही साथ #humhindustani #IndiaFightsCarona #GharBaithoIndia और #covid19 का इस्तेमाल किया है ।
वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे ह कि ओए कोरोना, अब निकलेगा तेरा रोना… भागेगा तू कोरोना मांगेगा न पानी, इंडिया में घुसने की तू जो कर बैठा नादानी, तेरी मरेगी नानी, हम हिंदुस्तानी… घर में रहकर तुझको हम तो दूर भगाएं, तू बाहर ही सड़ जाए तेरे हाथ न आएं। कुचल के रख दें, मसल के रख दें, रहे न कोई निशानी, हम हिंदुस्तानी हम हिंदुस्तानी.. तेरी मरेगी नानी,कोरोना.. हम हिंदुस्तानी।
सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जॉनी लीवर के प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा कि हा हा हा। सुपर सर। वहीं एक अन्य ने लिखा कि एक अभिनेता, इसने मुझे बहुत हंसाया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि वीडियो के लिए धन्यवाद सर, आप महान हैं एक अन्य ने लिखा कि एक नम्बर! जॉनी भाई। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा, हमें हंसाने के लिए बहुत धन्यवाद सरजी। एक अन्य ने लिखा कि इस्ट और वेस्ट..जॉनी लीवर इज वेस्ट। देशभर में चल रहे लॉकडाउन के बीच जॉनी लीवर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह अपनी पोस्ट और वीडियो के जरिए फैंस को कोरोना वायरस से सावधान रहने और घर में रुकने की सलाह दे रहे हैं। एक दौर में जॉनी लीवर हर फिल्म की जान होते थे। आज भी जॉनी लीवर ने अपनी मौजूदगी कम नहीं होने दी है। 62 वर्षीय जॉनी लीवर का कॉमेडी अंदाज से भरा हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी बेटी जैमी लीवर भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रही है। जैमी लीवर एक स्टैंडअप कॉमिडियन हैं।

Comments
Post a Comment