Ivanka Trump applauding Modi ji's Yogasan video

Ivanka Trump applauding Modi ji's Yogasan video

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक योगासन वीडियो शेयर किया है 

  • जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं

  • योग मन और शरीर के बीच तालमेल बनाने में मदद करता है

वाशिंगटन, 01 अप्रैल (एजेंसी)। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते आज पुरे भारत में सभी अपने घरों में कैद है और अपनी किसी न किसी हुनर का प्रदर्शन कर रहे है ।  ऐसे में लोगों को फिट रहने के लिये प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक योगासन वीडियो शेयर किया है जिसे इवांका ट्रम्प ने सराहते हुए शानदार बताया है। इवांका ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी एवं उनकी वरिष्ठ सलाहकार हैं। मोदी ने योग निद्रा के नाम से वीडियो साझा करते हुए लिखा कि जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं। इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को भी कम करता है।
जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास करता हूं।

ये शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखता है, साथ ही तनाव और चिंता को कम करता है। इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं। https://youtu.be/Yly6lxogjMc 
14.8K people are talking about this
इवांका ने लिखा कि यह शानदार है। शुक्रिया नरेन्द्र मोदी। इवांका (Ivanka Trump) अपने पिता डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फरवरी में भारत यात्रा पर भी आई थी। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने  लिखा कि योग मन और शरीर के बीच तालमेल बनाने में मदद करता है। अलग रहने के इस दौर के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योग के माध्यम से हमें एक साथ रहना और जागरूक रहना सीखा रहे हैं।

कुछ अनुमानों के अनुसारअमेरिका में करीब 30 लाख 60 हजार लोग योग का अभ्यास करते हैं। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने भी सोमवार से नियमित रूप से आनलाइन योग कार्यक्रम शुरू किया है। सांसद टिम रेयान ने मंगलवार को कहा था कि लंबे समय से योग करने से उन्हें अपना मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल