Indian-origin Singaporean punished for spitting in Corona China and hotel

Coronavirus : कोरोना कहने और होटल में थूकने पर भारतीय मूल के सिंगापुरी व्यक्ति को दंड
  • कोरोना कोरोना कहना और होटल के फर्श पर थूकना पड़ा महंगा

  • गुनहगार भारतीय मूल का सिंगापुरी निवासी है

सिंगापुर, 03 अप्रैल (एजेंसी)। भारतीय मूल के 52 वर्षीय सिंगापुरी व्यक्ति जसविंदर सिंह मेहर सिंह को कोरोना कोरोना चिल्लाना और चांगी हवाईअड्डे पर होटल के फर्श पर थूकना काफी महंगा साबित हुआ । उन पर कार्यवाही करते हुए  दो माह जेल की सजा सुनाई गई है हालाँकि देश में ये पहला ऐसा मामला था जब कोरोना वायरस प्रकोप से संबंधित मामले में किसी को सजा सुनाई गयी हो ।

सूत्रों के अनुसार जसविंदर सिंह मेहर सिंहको तीन मार्च को लापरवाही भरा कृत्य करने और सार्वजनिक उपद्रव करने का दोषी करार दिया गया। मेहर सिंह ने क्राउन प्लाजा चांगी हवाईअड्डे होटल के अजुर रेस्त्रां में भोजनालय बंद होने की बात से नाराज होने पर प्लेट को तोड़ दिया और फर्श पर थूक दिया। इतना ही नहीं सिंह ने फर्श पर दो बार और थूका और कोरोना कोरोना चिल्लाया। खबरों के अनुसार सिंह इससे पहले भी उत्पीड़न और अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल