Increased number of burial dead bodies in New York

Increased number of burial dead bodies in New York


  • प्रतिदिन कम से कम 25 लावारिश शव दफनाये जा रहे है
  • लावारिश लाशों के लिए मुर्दाघरों में जगह खाली करने के बजाय उन्हें दफनाया जा रहा है
  • पहले लावारिश शवों को 30 से 60 दिन तक मुर्दाघर में रखा जाता था
न्यूयर्क, 12 अप्रैल (एजेंसी)। कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में दिन-ब-दिन मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, जिसके कारण प्रशासन लावारिश लाशों के लिए मुर्दाघरों में जगह खाली करने के बजाय उन्हें दफना रहा है। सूत्रों के अनुसार न्यूयॉर्क में लावारिस शवों को दफनाने की जगह हार्ट आईलैंड है जहाँ हमेशा से लावारिस शव दफनाए जाते थे । कोरोना वायरस के प्रकोप ने इस जगह का माहौल बदल कर रख दिया है, जहाँ पहले यहाँ सप्ताह में पांच शव दफनाए जाते हैं, वहीँ अब प्रतिदिन तक़रीबन 25 शव दफनाएं जा रहे हैं।
पहले लावारिश शवों को 30 से 60 दिन तक मुर्दाघर में रखा जाता था

अमेरिका में इस महामारी का केंद्र बन चुके न्यूयॉर्क शहर में फिलहाल 17 लाख कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं, साथ ही शहर में इस संक्रमण के कारण 7,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के मुर्दाघरों में लावारिस शव 30 से 60 दिनों तक रखे जाते हैं, उसके बाद उन्हें आईलैंड में दफना दिया जाता है। लेकिन फिलहाल इस महामारी के कारण समय पूरा होने के पहले ही इन लावारिस शवों को दफनाया जा रहा है जिससे मुर्दाघरों में जगह बनायी जा सके। अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: रिकर आईलैंड के कर्मचारी शव दफनाने का काम करते थे लेकिन इस संकट के समय में अनुबंधित कर्मचारी यह काम कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल