Gautam Gambhir made serious allegations against Delhi CM Kejriwal

 Gautam Gambhir made serious allegations against Delhi CM Kejriwal

  • गंभीर ने घड़ियाली आंसू और विक्टिम कार्ड को केजरीवाल के दो हथियार बताया
  • मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाये
  • दिल्ली को अभी तक केंद्र ने एक रूपये की भी मदद नहीं की
  • अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली, 06 मार्च (एजेंसी)।कोरोना संकट के समय में भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्‍ली सरकार को निशाना बनाते हुए कई  गंभीर आरोप लगाये है। गंभीर ने दिल्‍ली की सरकार द्वारा पीपीइ किट की कमी बताए जाने को मुद्दा बनाते हुए कहा कि सुबह से शाम तक टीवी के प्रचार पर करोड़ों खर्च कर रहें अगर पीपीइ किट मंगाने पर लगाते तो जनता का भला हो जाता। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते पहले मैंने पीपीइ किट के लिए कहा था आज तक कोई जवाब नहीं आया। अब केजरीवाल केंद्र की सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। गौतम गंभीर ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि केजरीवाल के दो हथियार घड़ियाली आंसू और विक्टिम कार्ड।

मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगाये


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को कोई सहायता राशि नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे शर्मनाक और सौतेला व्यवहार करार देते हुए कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए अन्य राज्यों को आपातकालीन सहायता के रूप में 17,287 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित करते हुए एक पत्र में अपनी निराशा व्यक्त की है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल