Five terrorists killed while infiltrating Kashmir

Five terrorists killed while infiltrating Jammu & Kashmir
  • केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने पीओके से घुसपैठ कर रहे नौ आतंकियों को किया ढेर

  • इस कार्यवाही में भारत का एक सैनिक शहीद

  • 24 घंटे तक चली कार्यवाही

श्रीनगर, 05 अप्रैल (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सतर्क सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि पीओके से घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।  सुरक्षा बलों ने पांच हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि इस कार्यवाही में देश का एक सैनिक शहीद हो गया। सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादी मारे गए हैं।
ऑपरेशन रंगदोरी बेहक (कुपवाड़ा)। पांच आतंकवादियों का सफाया, दो अलग-अलग अभियानों में पिछले 24 घंटों में कुल नौ आतंकवादी समाप्त हुए। भारी बर्फ और दुर्गम इलाकों के बीच एक सैनिक शहीद हुए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 92 बटालियन अस्पताल में पहुंच गया है।अभियान जारी है। @adgpi
View image on Twitter
27 people are talking about this
सूत्रों की माने तो केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों ने पीओके से इस तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को देखा। उन्हें जब चुनौती देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये और एक सैनिक शहीद हो गया तथा दो अन्य सैनिक घायल हो गए।
: जम्मू-कश्मीर 24 घंटे के अंदर सुरक्षाबलों के द्वारा दूसरा प्रहार किया गया , पिछले 24 घंटे में मारे गए 9 आतंकवादी , बताया जा रहा है के कुपवाड़ा जिले में हुई इस कार्रवाई में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है।
View image on Twitter
See Indian Khabar 24X7's other Tweets

उन्होंने कहा कि भारी हिमपात और उबड़-खाबड़ इलाकों के कारण घायलों को निकालने में बाधा आ रही है। इस बीच अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा था। गौरतलब है कि दक्षिणी जिले कुलगाम में शनिवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी मारे गये।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल