FIR lodged against owner of pastry shop for 30 laborers living in dirt

FIR lodged against owner of pastry shop for 30 laborers living in dirt
बंगाली मार्केट में एक पेस्ट्री शॉप के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी यानी कि FIR दर्ज कर ली गयी है, दरअसल उसपे आरोप लगाया गया है कि उसके 30 कर्मचारी न सिर्फ गंदगी में रहे थे, बल्कि वो सामाजिक दूरी अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे, चूँकि और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अतिआवश्यक है अत: शॉप के मालिक पर एक्शन लिया गया । सूत्रों के अनुसार एक ही परिवार के तीन सदस्यों के वायरस से संक्रमित होने के बाद बंगाली मार्केट सहित दिल्ली में 20 स्थानों को सील कर दिया था । बता दे कि सील किये गये क्षेत्र वो है जहाँ इस बीमारी के ज्यादा मामले सामने आए हैं
दिल्ली के बंगाली मार्किट की पेस्ट्री शॉप की छत पर छुपे 30 मजदूरों को पुलिस ने बाहर निकाला, निगरानी सेंटर भेजा गया @pbhushan1 @ArvindKejriwal @msisodia @WasimAkramTyagi @MinisterHealth1 @ndtv @CPDelhi
See Gulistan Samachar گلستان سماچار's other Tweets
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार एहतियाती कदम के तौर पर पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय निकाय की टीम के साथ जिला मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को बंगाली मार्केट में घर-घर सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पुलिस ने पेस्ट्री की दुकान के 30 मजदूरों को दुकान की छत पर या इसके पीछे बने अस्थायी आवास में देखा। इसके बाद, भारतीय दंड संहिता और महामारी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत दुकान मालिक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को वहां से हटाकर आश्रय गृहों में भेज दिया गया है। उनमें से दो में बुखार के लक्षण थे और उनका कोविड-19 परीक्षण कराया गया। लेकिन उनकी रिपोर्ट नकारात्मक रही। पुलिस ने कहा कि बाद में उन्हें मंदिर मार्ग क्षेत्र में एक पृथक वास केंद्र भेज दिया गया।
बंगाली मार्किट में के 3 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद और आसपास के इलाके सील
See RachnaUpadhyay रचना (NEWS18) 😊❣😊's other Tweets

नई दिल्ली जिलाधिकारी तन्वी गर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत बंगाली मार्केट, बाबर रोड, टोडरमल लेन, बाबर लेन और स्कूल लेन को सील किया गया है। इस स्थिति में किसी को भी घर से बाहर निकलने की छूट नहीं होगी। साथ ही यहां के प्रत्येक घर का सर्वे करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर डॉक्टरों की टीम जाकर लोगों की जानकारी जुटा रही है। इसमें लोगों से यह पूछा जा रहा है कि किसी को बुखार या कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं। अगर किसी को भी लक्षण मिल रहा तो तत्काल उसे क्वारंटाइन के लिए कहा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips