Eminent Indian-born virologist dies of Corona virus infection in South Africa

Eminent Indian-born virologist dies of Corona virus infection in South Africa

  • रामजी मशहूर दवा विज्ञानी थीं और एचआईवी निरोधक शोध की प्रमुख थीं

  • रामजी का विवाह फार्मासिस्ट प्रवीन रामजी से हुआ था

  • दक्षिण अफ्रीका में अंतिम संस्कार में शामिल होने की संख्या को सीमित रखा गया है  

जोहान्सबर्ग, 01 अप्रैल (एजेंसी)। सूत्रों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में  भारतीय मूल की प्रख्यात विषाणु विज्ञानी Geeta Ramji गीता रामजी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई, जिसके बाद गीता देश में इस महामारी मरने वाली पहली भारतीय हैं। जानकारी के लिए बता दे कि रामजी मशहूर दवा विज्ञानी थीं और एचआईवी निरोधक शोध की प्रमुख थीं।

वह एक सप्ताह पहले ही लंदन से लौटी थीं लेकिन उनमें कोविड-19 के कथित तौर पर कोई लक्षण नहीं थे। 64 वर्षीय गीता रामजी क्लीनिकल ट्रायल्स यूनिट की प्रधान शोधकर्ता और एचआईवी प्रिवेंशन रिसर्च यूनिट ऑफ साउथ अफ्रीकन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ऑफिसेज(एसएएमआरसी) की यूनिट डायरेक्टर थीं।
एसएएमआरसी के अध्यक्ष और सीईओ ग्लेंडा ग्रे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बेहद दुख के साथ आपको यह सूचित किया जाता है कि प्रोफेसर गीता रामजी का आज अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर रामजी का कोविड-19से जुड़ी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। रामजी का विवाह फार्मासिस्ट प्रवीन रामजी से हुआ था। उनके अंतिम संस्कार की अभी घोषणा नहीं की गई है। दक्षिण अफ्रीका में अंतिम संस्कार में शामिल होने की संख्या को सीमित रखा गया है क्योंकि देश में 21 दिन का बंद है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने पिछले सप्ताह बंद की घोषणा की थी।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips