Ekta Kapoor and Yash Raj made important announcements
Ekta Kapoor and Yash Raj made important announcements
कोरोना वायरस से बचाव के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों के डेली वर्कर्स पर मुसीबतों का पहाड़ टूट चूका हैं। बाॅलीवुड इंडस्ट्री का भी यहीं हाल हो रखा है जिसके बाद इंडस्ट्री के सितारे इन लोगों की मदद के लिए आगे आये है ।
ऐसे में इंडस्ट्री के सबसे पुराने और मशहूर स्टूडियो यशराज फिल्म्स ने डेलीवेज वर्कर्स के लिए 1.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। सूत्रों के अनुसार यशराज स्टूडियो सिटिंग डिपार्टमेंट, कारपेंटर्स, लाइटिंग, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट से जुड़े वर्कर्स के लिए डेढ़ करोड़ की रकम देगा ताकि यशराज बैनर हजारों डेली वेज वर्कर्स और उनके परिवारों तक जा रहा है और उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।

Comments
Post a Comment