Deepika is asked to eat sweet at night

Deepika Padukone  is asked to eat sweet at night
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की है । रणवीर ने हाल ही में दीपिका के बारे में राज खोलते हुए बताया कि दीपिका को मीठा खाना बेहद पसंद है। रणवीर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि यह एक स्वीट हेजलनट कोकोआ स्प्रेड का जार है, जिसका लुफ्त दीपिका उस वक्त उठा रही होती हैं, जब आधी दुनिया सोई रहती है।

रणवीर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दीपिका इस कोकोआ स्प्रेड को चम्मच से खाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जार में से कंपनी के लेबल को हटाकर एक दूसरा लेबल लगाया गया है, जिसमें खिलजी लिखा हुआ है। जिसके बाद रणवीर ने कैप्शन में लिखा है कि रात के अंधेरे में वह खिलजी को निगल गई!

आपको बता दे कि रणवीर ने खिलजी का जिक्र अपनी फिल्म पद्मावत के चलते किया है  से किया। इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती जबकि रणवीर, अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए थे, वहीँ फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था । रणवीर द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को अब तक पंद्रह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips