Death toll from Coronavirus in Iran crosses 4357

Death toll from Coronavirus in Iran crosses 4357

  • 19 फरवरी से शुरू हुआ था ईरान में वायरस का प्रकोप
  • 125 नए मामले सामने आने के बाद मृतकों की संख्या 4357
  • देश में संक्रमितों की संख्या 70029 हुयी
तेहरान, 12 अप्रैल (एजेंसी)। कोरोना वायरस के संक्रमण से ईरान में और 125 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है, जिसके चलते यहाँ मरने वालों की संख्या 4357 पहुँच गयी है । साथ ही साथ पश्चिम एशिया के सबसे अधिक प्रभावित देशो में ईरान सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है । स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपोर ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,837 नये मामले सामने आए हैं जिसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 70,029 हो गई है। उन्होंने बताया कि ईरान ने अबतक 2,51,703 लोगों की जांच की गई है।

19 फरवरी से शुरू हुआ था ईरान में वायरस का प्रकोप

प्रवक्ता ने बताया कि 41,947 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 3,987 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। जहांपोर ने यह जानकारी ऐसे समय में दी है जब ईरान प्रतिबंधों का सामना कर रही अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कम खतरे वाले कारोबार को दोबारा खोल रहा है। उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। वहीं विदेशों में कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा आधिकारिक आंकड़ों से कही अधिक है।

पारसी नव वर्ष पर भी घर ने रहने की अपील


कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न स्वास्थ्य संकट का मुकाबला करने के लिए ईरान ने स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सिनेमाघरों,स्टेडियम और शिया मुस्लिमों प्रमुख धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया था। साथ ही प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी थी कि पारसी नववर्ष के मौके पर होने वाली छुट्टी पर घरों से निकलने से बचें जो पिछले हफ्ते समाप्त हुई। हालांकि, ईरान में एक शहर से दूसरे शहर जाने पर लगी रोक जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips