Daughter wrote emotional post in memory of Jaya Bachchan trapped in Delhi due to lockdown

Daughter wrote emotional post in memory of Jaya Bachchan trapped in Delhi due to lockdown
  • लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी जया को उनके बच्चो ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन विश किया
  • अभिषेक ने लिखा कि हर बच्चे का फेवरेट शब्द होता है माँ
  • अभिषेक की फिल्म लूडो, बिग बुल और ब्रिथ 2 सीजन में नज़र आयेंगे
मुंबई, 10 अप्रैल (एजेंसी)। 9 अप्रैल को जन्मी जया बच्चन ने अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट किया हैं, पंरतु इस शुभ घड़ी के दौरान जया लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी हुयी है । आपको बता दे कि इस वक़्त वो अपनी फैमिली के साथ नहीं है, ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके परिवार ने भावुक होकर सोशल मीडिया द्वारा अपनी बात अपनी माँ तक पहुचाने की कोशिश की है । अभिषेक और श्वेता ने इस मौके पर पुरानी फोटो शेयर करने के साथ ही उन्हें बर्थडे विश किया है।

अभिषेक बच्चन ने मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि हर बच्चे का फेवरेट शब्द मां होता है मेरा भी…हैप्पी बर्थडे मां, आप दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से फंस गई हैं और हम सब यहां मुंबई में हैं। हम आपको हर पल याद कर रहे हैं और आप हमारे दिल में हैं। आई लव यू। श्वेता बच्चन ने भी अपनी मां के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसमें वो और अभ‍िषेक बहुत छोटे थे। श्वेता ने लिखा कि मैं अपने दिल में हमेशा आपको लेकर घूमती हूं। कहीं भी चली जाऊं लेकिन उसके बिना नही। हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू।

अभ‍िषेक और श्वेता दोनों ही मां जया बच्चन से क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण शो में श्वेता ने इस बात का खुलासा किया था कि अभ‍िषेक उनका लाडला है। वो अभ‍िषेक को बहुत प्यार करती हैं। वहीं, अभ‍िषेक ने भी खुलासा किया था कि उनके पिता अमिताभ बच्चन श्वेता से बहुत प्यार करते हैं, वे अमिताभ की लाडली हैं। अगर अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म मनमर्जिय में नजर आए थे। इसमें तापसी पन्नू उनके अपोजिट लीड रोल में नजर आई थीं, साथ ही विक्की कौशल ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लूडो, बिग बुल, बॉब बिश्वास है। इसके अलावा वेब सीरीज ब्रीद 2 की भी चर्चा है जिसमे अभिषेक नजर आ सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल