COVID Effect : पहली तिमाही में फ्रांस की अर्थव्यवस्था में छ: प्रतिशत की गिरावट दर्ज

Coronavirus: France's economy recorded six percent decline in first quarter
कोरोना वायरस की मार से फ्रांस की अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खस्ता हो गयी है। परिणामस्वरूप चालू वर्ष की पहली तिमाही यानी कि जनवरी से मार्च तक के समय में फ्रांस की अर्थव्यवस्था में छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है  जो कि फ्रांस की अर्थव्यवस्था में 1945 के बाद से अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इस बात की जानकारी बैंक आफ फ्रांस ने दी है ।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2019 की अंतिम तिमाही में भी फ्रांस की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस तरह लगातार दो तिमाहियों में फ्रांस की अर्थव्यवस्था में गिरावट रही है। अब तकनीकी रूप से फ्रांस मंदी की गिरफ्त में आ चुका है। फ्रांस के केंद्रीय बैंक ने कहा कि मार्च के आखिरी दो सप्ताह में कोरोना वायरस संकट गहराने के बीच आर्थिक गतिविधियों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 1968 की दूसरी तिमाही में राजनीतिक गतिरोध की वजह ऐसी स्थिति देखने को मिली थी। हालांकि, उस समय भी अर्थव्यवस्था में गिरावट आज की तुलना में कम यानी 5.3 प्रतिशत रही थी।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल