COVID Effect : संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते नॉएडा में 34 आवासीय इलाके सील

COVID Effect : संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते नॉएडा में 34 आवासीय इलाके सील Noida, Greater Noida
  • गौतम बुद्ध नगर में संक्रमण के नये मामले सामने आने से मची अफरा तफरी
  • जिला मजिस्ट्रेट ने घर से न निकलने का किया आग्रह
  • 34 इलाकों को आने वाली 15 अप्रैल तक पूरी तरह से सील कर दिया गया
  • 60  में 12 मरीजो के ठीक होने की मिली सूचना
नोएडा, 09 अप्रैल (एजेंसी)। गौतम बुद्ध नगर में लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन  ने इसकी रोकथाम के उद्देश्य से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 34 आवासीय इलाके को 15 अप्रैल तक सील तक दिया है । इस बारे में प्रशासन ने बयान देते हुए कहा कि ये इलाके अत्यधिक प्रभावित इलाकों का हिस्सा हैं जिसका मतलब है कि वहां पूर्व में कोविड-19 के मामले सामने आये हैं।  दूसरी तरफ जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने सभी स्थानों पर आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की घर घर में आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया है, साथ ही साथ लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की व घबराकर चीजों की खरीददारी करने से बचने के लिए कहा है ।
Watch: 4 suspected cases of from Naya Bans Village in Noida sector 15 being taken to hospital by with the help of Noida Police. Suspects were found to be in contact with sector 8 Corona+ case
See Sanjay Bragta's other Tweets

34 इलाकों को आने वाली 15 अप्रैल तक पूरी तरह से सील कर दिया गया


सूत्रों के अनुसार नोएडा में सील करने के लिए पहचाने गए इलाकों में सेक्टर 22, चौड़ा गांव, सेक्टर 27, 28, 37, 41, 44, सेक्टर 78 में हाइड पार्क और सेक्टर 74 में सुपरटेक कैपटाउन, सेक्टर 137 में लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी और पारस टिएरा तथा सेक्टर 150 में वाजिदपुर गांव, ऐस गोल्फशायर, जेपी विशटाउन सेक्टर 128, सेक्टर 93 बी में ग्रैंडओमेक्स, सेक्टर 5 और 8 जेजे कॉलोनी, सेक्टर 62 में डिजाइनर पार्क और सेक्टर 100 में लोटस बुलेवार्ड शामिल है। ग्रेटर नोएडा में, सेक्टर अल्फा I, जीटा I में एटीएस डोल्स, ओमनिक्रॉन III, सेक्टर 3, अछेजा गांव में महक रेजिडेंसी, स्टेलर एमआई ओमनिक्रॉन III और घोड़ी बाछेडा गांव को सील किए जाने वाले इलाकों के रूप में पहचान की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल