COVID 19 : अब जैकलीन फर्नांडीस आयी लोगों की मदद के लिए आगे
डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए आगे आयी जैकलीन फर्नांडीस
2500 फैमिलीज की मदद के लिए उठाया ये कदम
मुंबई, 11 अप्रैल (एजेंसी)। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के बाद कोरोना वायरस (Coronavirus) से जारी जंग में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी जुड़ गया है जिसके चलते वो डेली वेज वर्कर्स की मदद करने के लिए आगे आयी है। पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी ही जाती है, अब उन्होंने अपनी मानवता भरे ह्रदय का भी परिचय दिया है । जैसा कि हम सभी जानते है देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जिसके चलते रोजाना कमा कर खाने वाले लोगों के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो चूका है ।
A sailor on board U.S.S. Nimitz has now tested positive for Corona. The Nimitz is getting ready to be deployed. Fouth American aircraft carrier to report corona cases. theprint.in/defence/indian…
See Snehesh Alex Philip's other Tweets
जैकलीन ने डेली वेज वर्कर्स को फंड दिया है। इससे मुंबई की 2500 फैमिलीज को जरूरत का सामान मिलेगा। जैकलिन ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जो लोग संक्रमित और परेशान हैं, अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं। कई लोग डरे हुए हैं जैसे कि दुनिया खत्म होने वाली है। उन्हें शायद पता नहीं है कि देखभाल करने के लिए स्पेशलिस्ट मौजूद हैं। जैकलिन सोशल मीडिया से लोगों को घरों में रहने के लिए भी कहती रही हैं।


Comments
Post a Comment