COVID-19 : चीन में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

COVID-19 : चीन में मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि
  • राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में कोविड 19 के मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

  • सफ़ेद फूल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज के सामने दी श्रद्धांजलि

  • डॉक्टर ली वेनलियांग को दिया गया शहीद का दर्जा

बीजिंग, 04 मार्च (एजेंसी)। पूरा चीन उस वक़्त आंसुओं की बाढ़ में डूब गया जब चीन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में कोरोना वायरस के कारण मारे गए मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में तीन मिनट का मौन रखा गया।  चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से हुयी मौत पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया। सूत्रों के अनुसार देश में अब तक 3,300 लोगों की मौत हो चुकी हो ।

सफ़ेद फूल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज के सामने दी श्रद्धांजलि

शी और चीन के अन्य नेताओं ने कोरोना वायरस शहीदों और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस में भाग लिया। उन्होंने अपने सीने पर सफेद फूल लगाए हुए थे और राष्ट्रीय ध्वज के सामने कोविड-19 के मृतकों को श्रद्धांजलि दी जिसे आधुनिक चीन के इतिहास में सबसे खराब जनस्वास्थ्य आपदा माना जा रहा है। दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में सायरन और कार के हॉर्न बजने पर सड़कों पर लोग और यातायात थम गया। बीजिंग में लोगों को सड़कों पर रोते हुए देखा गया। इस दौरान देशभर तथा विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा और देशभर में सार्वजनिक मनोविनोद की गतिविधियां स्थगित कर दी गईं।
People across China pay a silent tribute to martyrs who died in the fight against the and compatriots who died of the disease on Saturday.
(Via - People's Daily China)
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
24 people are talking about this

व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली वेनलियांग को दिया गया शहीद का दर्जा


इस बीच, कोरोना वायरस का केंद्र बने हुबेई प्रांत में शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई और कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया। प्रांत में कोविड-19 के ऐसे 38 मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। इसके साथ ही लक्षणरहित मामलों की संख्या 729 तक पहुंच गई है जो इस बात का संकेत है कि इस जानलेवा संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हुबेई में अभी तक 67,803 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 50,008 मामले वुहान में दर्ज किए गए। चीनी भूभाग पर कोविड-19 के अभी तक कुल 81,620 मामले सामने आए हैं और 3,322 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के मध्य हुबेई प्रांत में व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली वेनलियांग समेत 14 कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने के लिए शहीदों के तौर पर मान्यता गई।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips