COVID-19 : वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया के 8 क्रिकेटरों की शादी टली

COVID-19 : वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया के 8 क्रिकेटरों की शादी टली
  • ऑस्ट्रेलिया के 8 क्रिकेटरों की शादी को स्थगित किया गया

  • ऑस्ट्रेलिया में अधिकाश क्रिकेटर अप्रैल में करते है शादी

मेलबर्न, 04 मार्च (एजेंसी)। महामारी घोषित हो चुके कोविड-19 का असर न सिर्फ खेल इवेंट पर बल्कि खिलाडियों की निजी ज़िन्दगी पर भी देखने को मिल रहा है । परन्तु ऑस्ट्रेलिया के 8 क्रिकेटरों को कोरोना वायरस की मार झेलनी पड़ी है, घबराये नहीं, डरने की कोई बात नहीं है । दरअसल कोरोना वायरस से जंग की मुहीम के चलते इन सभी क्रिकेटरों को अपनी शादी को स्थगित करना पड़ रहा है । इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक, यूरो कप, आईपीएल, फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप जैसे बड़े-बड़े टूर्नमेंट भी स्थगित किये जा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में अधिकाश क्रिकेटर अप्रैल में करते है शादी

ऑस्ट्रेलिया के पेसर जैक्सन बर्ड, एंड्रयू टाइ, डार्सी शॉर्ट, जेस जॉनासन, केटलिन फ्रेट, एलेस्टर मैक्डरमॉट और मिशेल स्वेप्सन को अपनी-अपनी शादी स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। क्रिकेट शेड्यूल के चलते ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर क्रिकेटर अप्रैल में ही शादी करते हैं। इस दौरान क्रिकेट सीजन भी खत्म हो रहा होता है।

ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने भी अपनी शादी टाली

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और पेसर पैट कमिंस भी अपनी-अपनी शादी कोविड-19 के चलते फिलहाल देरी से कर सकते हैं। मैक्सवेल ने हाल ही में भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की थी जबकि कमिंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी। कमिंस की मंगेतर बेकी बोस्टन इंग्लैंड से हैं जहां भी कोरोना वायरस के कारण हालात काफी खराब हैं।
14 March 2020:

237 people in Australia got corona

28 March 2020:

3573 people in Australia got corona

Only in two weeks guys 😰
414 people are talking about this

IPL में खेलने वाले थे कमिंस और मैक्सवेल


पेसर पैट कमिंस और मैक्सवेल को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी में खरीदा था। कमिंस को जहां 15.5 करोड़ में तो मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में खरीदा गया था। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और ऑस्ट्रेलिया में भी हालात काफी खराब हैं। कई प्रांतों में तो लॉकडाउन घोषित है और लोगों के इकट्ठा होने तक पर रोक लगी है। नियमों के अनुसार, यदि ऐसे में कोई शादी भी करता है तो कार्यक्रम में पांच से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते। इसी के कारण क्रिकेटरों के सामने अपनी-अपनी शादी को स्थगित करने के अलावा विकल्प नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल