COVID-19 : चीन में कोरोना वायरस के 35 नए मामले मिले

COVID-19 : चीन में कोरोना वायरस के 35 नए मामले मिले


  • हुबेई में 67,802 लोग अभी तक कोरोना वायरस की चपेट मे आ चुके है

  • चीन में कोरोना वायरस के 35 नए मामले सामने आये

  • कोरोना वायरस से 6 लोगों के मरने की खबर

बीजिंग, 03 अप्रैल (एजेंसी)। जहाँ अटकले लगने लगी थी कि चीन अभी कोरोना मुक्त हो गया है, वहीँ सूत्रों की माने तो चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 और नए मामले सामने आये है, जिसके बाद अब चीन में इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,318 हो गई है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में छह और लोगों की मौत होने की खबर मिली है । सूत्रों के अनुसार हुबेई प्रांत में 1,132 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 280 लोगों की हालत गंभीर है ।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में बुधवार को 37 संदिग्ध नये मामले भी सामने आये है। 35 नये मामले जो सामने आये है उनमें संक्रमित लोग बाहर की यात्रा करके आये थे और इस तरह विदेश से संक्रमण के मामलों की संख्या 841 हो गई है जबकि प्रांत में इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई है।
आयोग ने आगे कहा कि सभी संदिग्ध मामलों में लोगों को पृथक रखा गया है। हुबेई में अब तक कोरोना वायरस के 67,802 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से वुहान के 50,007 मामले भी शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Ayushmann Khurrana condemned the attack on policemen

Sanjay Dutt came forward to help the poor

Pranati Rai Prakash appeared to give fitness tips