Coronavirus infection cases cross 4700 in pakistan

Coronavirus infection cases cross 4700 in pakistan


  • संक्रमण के 190 नए मामले सामने आये

  • संक्रमितों की संख्या 4788 हो चुकी है

  • चीन पाकिस्तान को वेंटिलेटर, पीपीई और अन्य उपकरण मदद के रूप में दे रहा है

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (एजेंसी)। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे है, सूत्रों के अनुसार ये संख्या अब  4,788 हो गयी हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की मदद के लिए चीन चिकित्सा सहायता भेज रहा है। पाकिस्तान (Pakistan) में पहले ही इस वायरस से  71 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनकी संख्या में भी इजाफा होने के आसार नज़र आने लगे है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय  के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की गयी है।

संक्रमण के 190 नए मामले सामने आये


शनिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 4,788 हो गई जिनमें संक्रमण के 190 नए मामले हैं। अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। पचास लोगों की हालत नाजुक है वहीं 762 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। आंकडों के अनुसार पंजाब में 2,336, सिंध में 1,214, खैबर-पख्तुनख्वा में 656, बलोचिस्तान में 220, गिलगित-बाल्टिस्तान में 215, इस्लामाबाद में 215 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 34 मामले हैं। इस बीच चीन पाकिस्तान की सहायता के लिए और चिकित्सा सामग्री भेज रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल