Corona virus infected 52 people found from 13 mosques of Chandni Mahal
- चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों से 52 संक्रमित लोग मिले
- इनमे से कुछ निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे
- दिल्ली में वायरस से प्रभावित 30 स्थानों को चयनित किया गया
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (एजेंसी)। देश में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित दिल्ली में पाए गये है । सूत्रों के अनुसार दिल्ली के चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में 102 लोग रह रहे थे जब इनकी जांच की गयी तो इनमे से 52 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव निकला, जी हां चांदनी महल की 13 मस्जिदों से 52 और संक्रमित लोग पाए गये है। सूत्रों के अनुसार इन लोगों में से कई लोग निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से अत्याधिक प्रभावित 30 स्थानों को चिह्नित किया गया है जिसमें चांदनी महल भी शामिल है।
RT DChaurasia2312: चाँदनी महल- ये वही जगह है जहां क़रीब 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। प्रशासन ने कल रात इस इलाक़े को सील कर दिया था लेकिन आज सुबह की हक़ीक़त आप देखिए। शर्मनाक। #TabligiJamaat #चाँदनीमहल #ChandaniMahal
See Ranjitsinh Chudasama's other Tweets
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से मध्य दिल्ली में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच दिन में चलाए गए सघन अभियान में सरकारी एजेंसियों को पता चला कि चांदनी महल इलाके में 13 मस्जिदों में विदेशियों सहित 102 लोग रह रहे हैं। उन्होंनें बताया कि जांच में इनमें से 52 संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी को पृथक केन्द्रों में भेज दिया गया है। इनमें से कई लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सरकार ने चांदनी महल को संक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है और धार्मिक स्थानों में बड़ी संख्या में लोगों के पाए जाने के बाद वहां संक्रमण फैलने से रोकने के उपाए कर रही है।

Comments
Post a Comment