Corona gained access to US nuclear bases
Coronavirus America Update : विश्व के लिए बड़ा खतरा बना अमेरिका परमाणु हथियारों के ठिकानों पर फैला कोराना वायरस
अमेरिकन नेवी, आर्मी और एयरफाॅर्स तक कोरोना से प्रभावित
परमाणु ऊर्जा चालित विमानवाहक पोत को इस वायरस की मार पड़ी
41 राज्यों के 150 सैन्य ठिकाने हुए कोरोना संक्रमित
अमेरिका के पास परमाणु हथियार एक बड़ी तादाद में मौजूद
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (एजेंसी)। महाशक्ति बन दुनिया पर अपनी धाक ज़माने वाले अमेरिका को भी कोरोना महामारी (Coronavirus) ने बेबस और लाचार बना दिया है। आलम यह है कि इस वायरस ने अमेरिका के परमाणु ठिकानों तक अपना दायरा फैला लिया है।
सूत्रों ने माने तो अमेरिका के तीन हजार सैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते स्थिति और भयवह बनती जा रही है । मामला इतना गंभीर है कि मात्र एक हफ्ते में इस संख्या में दुगना इजाफा देखा गया है । कोरोना वायरस के कहर ने पूरी दुनिया को एक खतरे की ओर धकेल दिया है। अमेरिका (America) में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित पाया गया है और उसके बाद आर्मी और फिर एयरफोर्स।
Comments
Post a Comment