Corona Effect : कोरोना संक्रमण के चलते बदल सकती है कई खिलाडियों की आदतें
Corona Effect : कोरोना संक्रमण के चलते बदल सकती है कई खिलाडियों की आदतें
- बॉल न चमका पाने के चलते टेस्ट मैच पर काफी फर्क पड़ेगा
- डेविस कप मैच के दौरान देखे गए कई बदलाव
- फुटबाल लीग में मैच से पहले हाथ मिलाने के चलन पर भी देखा गया असर
पेरिस, 06 अप्रैल (एजेंसी)। खेल जगत में तरह तरह के खेल शामिल है और हर खेल का खिलाडी एक विशेष बात का आदि होता है जैसे क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का गेंद को चमकाने के लिये उस पर लार लगाता है या टेनिस में खिलाड़ियों का अपना तौलिया बॉल ब्वायज को देते है या फिर फुटबालरों का मैच से पहले हाथ मिलाना जैसी कई आदतें हैं जो आने वाले समय में कोरोना इफ़ेक्ट के चलते खेलों में दिखायी ही न दें। आज से नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास में शुरू से ही तेज गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिये उस पर लार लगाते रहे हैं, जिससे गेंदबाजों को स्विंग हासिल करने में काफी मदद मिलती रही है लेकिन कोविड-19 के बाद हो सकता है कि कोई खिलाडी ऐसा करता हुआ न दिखे ।
बॉल न चमका पाने के चलते टेस्ट मैच पर काफी फर्क पड़ेगा
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स ने कहा कि एक गेंदबाज होने के नाते मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों में अगर हम गेंद को नहीं चमका पाएंगे तो इससे काफी मुश्किल होगी। टेनिस में अक्सर देखने को मिलता है कि खिलाड़ी अपना पसीना और यहां तक कि खून और आंसू पोंछकर तौलिया गेंद पकड़ने वाले लड़कों या लड़कियों यानी कि बॉल ब्वायज और बॉल गर्ल्स के पास फेंक देते हैं। ऐसे में सभी के मन में इन युवाओं के प्रति सहानुभूति जाग उठती है। मार्च में कोरोना वायरस के वैश्विक स्तर पर फैलने के बाद अधिकारियों ने इस समस्या को लेकर कदम उठाये।

Comments
Post a Comment