Corona Effect : न्यूयॉर्क शहर में मृतकों की संख्या 3200 के पार पहुंची

Corona Effect : न्यूयॉर्क शहर में मृतकों की संख्या 3200 के पार पहुंची

  • न्यूयॉर्क शहर में मरने वाले लोगों की संख्या 3,200 के पार पहुँच चुकी है
  • अमेरिका में हुए आंतकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है कोरोन
  • सोशल डिस्टेंसिंग हो रहा है कारगर साबित
न्यूयॉर्क, 09 अप्रैल (एजेंसी)। एक तरफ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस के प्रकोप से न्यूयॉर्क शहर में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,200 से अधिक हो गई, जो कि 9/11 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या से अधिक है।  सूत्रों के अनुसार बोरिस जॉनसन दुनिया के पहले प्रमुख नेता हैं, जो कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित हुए थे, हालाँकि अब उनकी सेहत में सुधार होता नज़र आ रहा है ।  वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते अभी तक भारत में 75,500 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 13.5 लाख से ज्यादा इस वायरस से संक्रमित है।
British Prime Minister Boris Johnson’s condition is improving and he is able to sit up in bed and engage with clinical staff, the UK finance minister said, as Johnson remained in intensive care battling COVID-19 https://reut.rs/3c1OJbN 
180 people are talking about this

अमेरिका में हुए आंतकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है कोरोना

न्यूयॉर्क और यूरोप के कुछ हिस्सों में संकट को कम करने के लिए कई कदम एठाए जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की ढिलाई न बरतें और पूरी सावधान रहें। उधर, चीन के वुहान शहर में 76 दिनों के बाद लॉकडाउन को अंतत: हटा दिया गया, जहां से कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होकर पूरी दुनिया में फैल गया। कोविड-19 से न्यूयॉर्क शहर में कम से कम 3,202 लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी धरती पर हुए सबसे घातक आतंकी हमले 9/11 में शहर के 2,753 लोग और कुल 2,977 लोग मारे गए थे, जब 11 सितंबर, 2001 को आतंकवादियों ने विमानों का अपहरण कर उन्हें पेंटागन के दो टावरों से टकरा दिया और एक विमान पेंसिल्वेनिया के एक क्षेत्र में गिरा था। न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से एक दिन में 731 मौतें हुई हैं, जिससे राज्यभर में मरने वाले लोगों की कुल संख्या करीब 5,500 पहुंच गई जो अभी तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें है। उन्होंने कहा कि कई न्यूयॉर्कवासियों के लिए आज फिर से बहुत दुख हो रहा है।

सोशल डिस्टेंसिंग हो रहा है कारगर साबित

गवर्नर ने कहा कि अस्पताल में नए प्रवेश और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या कम हो रही है, जो यह दर्शाता है कि लोगों में एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए किए गए उपाय सफल हो रहे हैं। गवर्नर ने कहा कि एक दिन में हुईं इतनी मौतें जरूर भयावह लग सकती हैं, लेकिन पहले की तुलना में इस हफ्ते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों की संख्या कम है। कुओमो ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग काम कर रहा है। पूरे अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 12,000 को पार कर गई है, जबकि करीब 3,80,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वायरस के चपेट में आने वाले सबसे घातक हॉट स्पॉट में डेट्रायट, न्यू ऑरलियन्स और न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र के साथ ही लॉन्ग आइलैंड, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के कई हिस्से शामिल हैं। न्यूजर्सी में 1,200 से अधिक मौतें हुई हैं, उनमें से अधिकांश उत्तरी काउंटी के हैं जहां से कई लोग न्यूयॉर्क शहर में आते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि 55 वर्षीय जॉनसन की हालत स्थिर है और होश में हैं, उन्हें ऑक्सीजन लगायी गयी, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। इस दौरान उनके कार्यभार के संचालन के लिए विदेश मंत्री डॉमिनिक राब को नामित किया गया है। राब ने कहा कि कैबिनेट में हम सभी के लिए, वह सिर्फ हमारे बॉस ही नहीं हैं, बल्कि वह एक सहयोगी भी हैं और हमारे दोस्त भी हैं। और मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ठीक हो जांएगे। वह एक योद्धा हैं।

चीन में अब तक 3300 मौत के मामले दर्ज

ब्रिटेन में एक दिन में करीब 800 मौतें होने से मृतकों की कुल संख्या 6,200 के करीब पहुंच गई। इस बीच, चीन के वुहान शहर में बुधवार की मध्य रात्रि से लॉकडाउन खत्म होने के बाद शहर के 1.1 करोड़ लोगों को अब कहीं भी आने-जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी बशर्ते अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह पता चलता हो कि वे स्वस्थ हैं और किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं। सड़कों पर गाड़ियां उतर आईं, सैकड़ों लोग शहर से बाहर जाने के लिए ट्रेनों और विमानों का इंतजार करते दिखे तो कई लोग नौकरी पर जाने को बेताब नजर आए। चीन में आधिकारिक तौर पर कोविड-19 के 82,000 मामले और 3,300 से अधिक मौतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश मामले वुहान से थे। चीन में मंगलवार को कोई नया मामला नहीं दर्ज किया गया। हालांकि चीन के आंकड़ों को कुछ सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ संदेह की नजर से देख रहे हैं। उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद मंगलवार को तोक्यो और देश के छह अन्य हिस्सों में एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की। आबे ने कहा कि ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। मैं आपातकाल की घोषणा करता हूं।

फ़्रांस में मृतकों की संख्या दस हज़ार के पार


स्पेन में कोरोना वायरस से मंगलवार को 743 मौतें हुईं और स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 13,798 हो गयी, जबकि संक्रमण के मामले 140,510 पहुंच गए हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली में अब तक 16,500 से अधिक मौतें हो चुकी है। फ्रांस में, मृतकों की संख्या 10,000 को पार कर गई है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य निदेशक जेरोम सोलोमन ने कहा कि मृतकों की संख्या 10,300 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि हम महामारी की गंभीर अवस्था में हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी कि स्थिति जल्द ठीक होगी। जान्स हापकिन्स यूनवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में करीब 300,000 लोग इलाज के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल