China revealed shocking about the virus
Coronavirus : वायरस को लेकर चीन ने किया चौकाने वाला खुलासा
रोगी के भीतर वायरस के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई ही नहीं दिये
कोविड-19 से संक्रमित लक्षण-मुक्त रोगियों के कारण संक्रमण और अधिक फैल सकता हैं
बीजिंग, 02 अप्रैल (एजेंसी)। हाल ही में चीन ने पहली बार महामारी बन चुके कोरोना वायरस (Corona Virus) के बारे में ऐसा खुलासा किया है जिसको जानकार कोई भी चौक जायेगा । सूत्रों की माने तो चीन ने 1,541 ऐसे मामलों का खुलासा किया है जिसमें रोगी के भीतर वायरस के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई ही नहीं दिये।
China’s National Health Commission (NHC) announced Wednesday it has more than 1,300 asymptomatic coronavirus cases, the first time it has acknowledged cases of people testing positive for the virus but not showing symptoms voanews.com/science-health…
See Levent Kemal's other Tweets
इस खुलासे के बाद से देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों में चिंताएं और बढ़ गई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को अचानक घोषणा की कि वह ऐसे रोगियों की जानकारी जारी करेगा जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिये। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनएचसी के हवाले से एक बयान में कहा कि चीन ने ऐसे 1,541 रोगियों को चिकित्सा निगरानी में रख रखा था, इनमें विदेश से आए 205 लोग शामिल थे।


Comments
Post a Comment