बहुत ही कम लोग है जो ये जानते है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) एक टैटू प्रेमी हैं और इसके चलते उन्होंने अपने शरीर पर पहले सी ही दो टैटू बनवा रखे है। तापसी की इच्छा है कि उनकी गर्दन पर एक टैटू हो, परन्तु अभिनेत्री के रूप में पेशेवर बाधाओं के चलते वो ऐसा करने में क्षसम नही है ।
ऐसे में तापसी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पुरानी तस्वीर शेयर किया है जिसमें वह फिल्म पिंक की शूटिंग के दौरान अपने अस्थायी पक्षियों वाले टैटू को फ्लांट करती दिखाई दें रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि मैं खुद टैटू लवर हूं, बशर्ते यह कुछ ऐसा हो जो व्यक्ति के व्यक्तित्व से जुड़ा हुआ हो।
मेरे पास 2 टैटू हैं और मैं चाहती हूं कि मेरा तीसरा टैटू मेरी गर्दन पर हो। अभिनय की बात करे तो, तापसी के पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। थप्पड़ में शानदार अभिनय देने के बाद जल्द ही तापसी हसीन दिलरुबा, रश्मि रॉकेट और शाबाश मिठू में नजर आएंगी।
Comments
Post a Comment