Attack on Punjab Police and handing over of ASI

Attack on Punjab Police and handing over of ASI
  • निहंगों के समूह ने पुलिस टीम पर हमला किया
  • इस हमले में सहायक उपनिरीक्षक का हाथ काटने का मामला
  • इस मामले में सात लोगों की गिरफ़्तारी
चंडीगढ़, 13 अप्रैल (एजेंसी)। पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस टीम पर हमला करने व सहायक उपनिरीक्षक के हाथ काटने का मामला सामने आया है, जिसके चलते कार्यवाही करते हुए पंजाब के एक गुरुद्वारे से पांच निहंग सिख समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गए सात लोगों में से पांच वो लोग हैं जो पटियाला की सब्जी मंडी के बाहर पुलिस पर हुए हमले में शामिल थे। चूँकि देश के सभी राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुयी है, ऐसे में पंजाब पुलिस ने भी मंडी के बाहर अवरोधक लगाकर लोगों से कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कह रहे थे, तभी वहां चार-पांच निहंगों का समूह गाडी में वहां से जा रहे थे जब पुलिस ने उनसे रुकने के लिए कहा । आपको बता दे कि निहंगों उन सिक्खों को कहा जाता है जो कृपाण रखते है और लंबी कमीज पहनते है ।
In an unfortunate incident today morning, a group of Nihangs injured a few Police officers and a Mandi Board official at Sabzi Mandi, Patiala. ASI Harjeet Singh whose hand got cut-off has reached PGI Chandigarh.
1,266 people are talking about this

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कह कि उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है। एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर पास के बलबेरा गांव में फरार हो गए और उन्हें वहां के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों को परिसर से निहंगों को बाहर निकालने के लिए तैनात किया गया। साथ ही बताया कि गुरुद्वारा के आस-पास लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

Corona Virus: Nepal closes borders with India and China by adopting strictures

Prime Minister Imran Khan denied complete arrest in Pakistan

Rahu in Second House - द्वितीय भाव में स्थित राहु का फल